Glucon-D ग्लूकोज़ पाउडर है जो तत्काल ऊर्जा प्राप्त करने के काम आता है। इसे 1933 में लॉन्च किया गया था। फिलहाल Glucon-D को जायडस वैलनेस (zydus wellness) कंपनी ओन करती है।
Glucon-D की पैकिंग –
75 ग्राम से 1 किलो तक। 1 किलो वाली पैकिंग प्लास्टिक जार और कार्टन (रिफिल पैक) में आती है।
Glucon-D के फ्लेवर –
Glucon-D रेगुलर जो हरे रंग की पैकिंग में आता है उसका कोई फ्लेवर नहीं होता है बाकी Glucon-D नींबू पानी और टैंगी ऑरेंज में भी आता है।
Glucon-D की मुख्य सामग्री –
Glucon-D रेगुलर में और फ्लेवर वाले में कुछ अंतर होता है तो सबसे पहले बात Glucon-D रेगुलर की करते हैं जो हरे रंग की पैकिंग में आता है।
डेक्सट्रोज (ग्लूकोज़)- 99.4%, मिनरल्स (कैल्शियम फॉस्फेट) और विटामिन डी2।
Glucon-D नींबू पानी और टैंगी ऑरेंज की मुख्य सामग्री –
सुक्रोज- 56%, ग्लूकोज़-40%,मिनरल्स (कैल्शियम फोस्फेट) और विटामिन सी।
**Glucon-D रेगुलर में और फ्लेवर वाले में विटामिन सी और विटामिन डी का फर्क होता है।


Glucon-D कैसे लेना है?
4 चम्मच Glucon-D पाउडर को 1 गिलास पानी में मिलाकर।

Glucon-D के फायदे –
- इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है।
- विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
- गर्मियों में शरीर से ग्लूकोज़ और पानी की कमी को भी दूर करता है।
- तुरन्त ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है।
- मानसिक सतर्कता बढ़ाता है।
- व्यायाम या जिम में कसरत करने से जो मांसपेशियों में नुकसान होता है उसकी रिकवरी करता है।
Glucon-D के नुकसान –
Glucon-D के ज्यादा इस्तेमाल से पेट दर्द, मधुमेह, इंजेक्शन की जगह संक्रमण, मूत्र मार्ग में जलन, मचलाहट अवसाद की समस्या हो सकती है ।
अगर आप शुगर के मरीज है और आप लगातार इसका सेवन कर रहे हैं तो आपकी शुगर बढ़ सकती है। इसके अधिक सेवन से अनियमित दिल की धड़कन, हाइपरोसमोलर सिंड्रोम आदि होने की समस्या भी हो सकती है।
Glucon-D कस्टमर केयर –
ईमेल- customercare@zyduswellness.com
टोल फ्री नंबर- 1800-120-6868























