PREGA NEWS क्या है?

Prega News card का पैकेट।

Prega news प्रेग्नेंसी चेक करने का कार्ड है जिसे कोई भी महिला घर बैठे 5 मिनट में आसानी से प्रेग्नेंसी का पता कर सकती है। ये सबसे सही और सेफ तरीका भी है क्योंकि ये आपके बॉडी को किसी भी प्रकार से इन्टरफेयर नहीं करता।

PREGA NEWS कैसे यूज़ करें?

  • सुबह की सबसे पहली यूरिन एक कंटेनर में लें।
  • Prega news के पैकेट में एक ड्रॉपर होगा जिससे यूरिन की तीन ड्रॉप Prega news कार्ड के गहरे छेद (जहाँ पर S लिखा है) में डालनी है।
  • अब 5 मिनट इंतजार कीजिये।
Prega News card

प्रेग्नेंसी कैसे जांचे – Prega news कार्ड के बीचों बीच दो पिंक लाइन हैं जिसमें C और T लिखा हुआ है। अब अगर T वाली लाइन हल्की पिंक हो जाती है तो इसका मतलब यूरीन में जो प्रेग्नेंसी हॉरमोन (hCG हॉरमोन) होता है उसकी कमी है और आपको फिर से अगली सुबह टेस्ट करना है।

पीरियड्स रुकने से 7 दिनों के अंदर ही सबसे सही समय होता है प्रेग्नेंसी चैक करने का। क्योंकि इसी समय यूरिन में प्रेग्नेंसी हॉरमोन पाया जाता है। पीरियड्स अगर बार-बार रुक जा रहें हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें।

अब अगर कार्ड की C लाइन पिंक हो जाती है तो भी ये टेस्ट मान्य नहीं होगा।

C और T लाइन दोनों एकसाथ पिंक हो जाती हैं तो इसका मतलब प्रेग्नेंसी पॉजिटिव है।

कुछ जरूरी बातें

  • Prega news यूज़ करने से पहले उसकी एक्सपायरी चैक कर लें।
  • अच्छे से रिजल्ट पाने के लिए कम से कम तीन बार अलग-अलग टेस्ट कार्ड का यूज़ करें।
  • एक टेस्ट कार्ड केवल एक बार यूज़ होता है।
  • पहला पीरियड बंद होने के सात दिनों के अंदर टेस्ट करें।
  • घबराएं नहीं, आराम से एक जगह बैठ कर टेस्ट करें और इंतज़ार करें।
  • ज्यादा कंफ्यूजन हो या पीरियड लंबे समय तक बंद हों और टेस्ट भी नेगेटिव आये तो फिर अपने डॉक्टर से सलाह लें।

होप की आपको सारी जानकारियां मिल गयी होंगी अगर फिर भी कोई डाउट है तो संपर्क कर सकते हैं, धन्यवाद।

Published by Sunil

#pharmacist #traveler #writer

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started