Revital-H capsule के बारे में पूरी जानकारी।

Revital-H Men’s

दोस्तों Revital-H पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आती है। लेकिन आज हम Revital-H Men’s की बात करेंगे।

Revital-H Men’s की पैकिंग – Revital-H, जो पुरुषों के लिए आता है वो कैप्सूल फॉर्म में होगा और 10cap., 30cap.,60cap. की पैकिंग में मिलता है।

जबकि Revital-H, महिलाओं वाली टेबलेट फॉर्म में आती है।

Revital-H कैप्सूल में विटामिन और मिनरल का ऐसा मिश्रण है जो हमारे शरीर की रोजाना जरूरतें पूरी करता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जिन्सेंग है जो हमारे शरीर में ऑक्सिजन सप्लाई और एकाग्रता बढ़ाता है, शरीर में दिनभर की होने वाली थकान को मिटाने में मदद भी करता है।

Revital-H कैप्सूल के मुख्य घटक-

Revital-H कैप्सूल के फायदे –

  • शरीर के नर्वस सिस्टम को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है।
  • दिमागी सतर्कता और एकाग्रता को प्रभावी रूप से मजबूत बनाता है।
  • आदमी को मानसिक रूप से मजबूत और सतर्क बनाने में मदद करता है।
  • लाल रक्त कणिकाओं को बनाने में मदद करता है।
  • रोजाना के मानसिक तनाव और शारीरिक थकान दूर करने में मदद करता है।

Revital-H कैप्सूल कैसे लें?

  • एक वयस्क आदमी रोज़ एक कैप्सूल नाश्ते के बाद पानी/दूध या जूस के साथ लें।
  • अगर लगातार 3 महीनों तक कैप्सूल खा रहे हैं तो बीच में 15 दिन का गैप अवश्य लें या अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Revital-H कैप्सूल के नुकसान –

  • Revital-H कैप्सूल में पाए जाने वाले पोलयोल्स (polyols) के कारण किसी-किसी व्यक्ति को पेट चलने की समस्या हो सकती है।
  • Revital-H कैप्सूल की ज्यादा मात्रा आपके पेट में जलन और सरदर्द कर सकती है।
  • Revital-H कैप्सूल किसी-किसी व्यक्ति के हार्ट रेट बढ़ा सकती है।
  • Revital-H कैप्सूल का बाहरी आवरण मांसाहारी पदार्थ (Gelatin) से बना होता है इसमें लाल रंग का नॉन-वेज लोगो भी बना हुआ है इसलिए जो लोग शुद्ध शाकाहारी हैं वो कृपया सतर्क रहिये।

कुछ अन्य जरूरी बातें –

  • Revital-H कैप्सूल को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
  • रोज़ एक कैप्सूल से ज्यादा ना लें।
  • Revital-H कैप्सूल को धूप से दूर रखें हो सके तो ऐसी जगह रखें जहां तापमान सामान्य हो और धूप डायरेक्ट ना पड़ती हो।
  • ज्यादा दिक्कत होने पर या कंफ्यूज़न की स्थिति में अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।
  • Revital-H कैप्सूल लेने से पहले उसकी एक्सपायरी अवश्य चैक कर लें।

Published by Sunil

#pharmacist #traveler #writer

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started