विटामिन ई क्या है ?

विटामिन- ई वसा में घुलने वाले 8 पदार्थों का ऐसा मिश्रण है जिसमें 4 टोकोफेरोल ओर 4 टोकोत्रियनॉल होते हैं।

विटामिन- ई कब खोजा गया ?

विटामिन- ई को 1922 में कैथरीन स्कॉट बिशप और हर्बर्ट मैक्लीन इवान्स ने खोजा था।

विटामिन- ई के लाभ –

  • आपकी कोशिकाओं को पोषण देता है: विटामिन- ई, विशेष रूप से आपकी कोशिकाओं को पोषण देने के लिए उपयोग किया जाता है, ताकि आप बाहर से तरोताज़ा महसूस करें।
  • ये एक सिद्ध एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपकी कोशिकाओं को अच्छे स्वास्थ्य में रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे आपको मांसपेशियों, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य का लाभ मिलता है।

विटामिन- ई का त्वचा में कैसे लगाते हैं ?

विटामिन- ई के कैप्सूल को फोड़कर सीधे ही अपने स्किन में लगा सकते हैं, या एलोवेरा के ससथ मिक्स कर के भी लगा सकते हैं ।

विटामिन- ई कब लगायें ?

विटामिन- ई को लगाने का सबसे सही समय रात को होता है।

क्या विटामिन- ई से चेहरे की झुर्रियां सही होती हैं ?

चेहरे के ग्लो और झुर्रियों को हटाने में विटामिन- ई का प्रयोग किया जाता है। इसे फेसवॉश के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।

क्या विटामिन- ई के कैप्सूल को खा सकते हैं?

जी हाँ बिल्कुल खा सकते हैं। एक वयस्क प्रतिदिन 3 से 15 mg विटामिन- ई खा सकता है। इसके इस्तेमाल से बॉडी का मेटाबोलिज़्म सही रहता है।

क्या विटामिन- ई को बालों में लगा सकते हैं ?

ये बालों के रूखेपन को दूर कर चमक बढ़ाता है। इसे बालों में रात को एलोवेरा या हेयर ऑयल के साथ मिलाकर अच्छे से मसाज़ करनी चाहिए। विटामिन- ई बालों को झड़ने से भी रोकता है।

विटामिन- ई कहाँ मिलेगा ?

विटामिन- ई OTC केटेगरी की दवा है यानी बिना पर्ची के किसी भी मेडिकल स्टोर में मिल जाती है।

क्या विटामिन- ई को रोज़ ले सकते हैं ?

विटामिन- ई को खाने के लिए रोज एक कैप्सूल ले सकते हैं या अपने डॉक्टर की सलाहनुसार।

विटामिन- ई के नुकसान –

विटामिन- ई के ज्यादा नुकसान तभी होते हैं जब उसे ज्यादा मात्रा में लिया जाये जैसे सरदर्द, उल्टी का मन ,कमजोरी,थकान, आंखों से धुंधला दिखना, पेट दर्द।

Published by Sunil

#pharmacist #traveler #writer

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started