निकोटैक्स क्या है ?
निकोटैक्स एक निकोटिन युक्त गम है जो धूम्रपान करने वाले/ तंबाकू और गुटका खाने वाले लोगों की इस आदत को छुड़ाने में मदद करता है, यह WHO द्वारा जारी “निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी” (एन आर टी) के प्रमाणित सिद्धान्त पर काम करता है।

निकोटिन क्या है ?
निकोटिन एक प्रकार का केमिकल है जो तंबाकू की पत्तियों में होता है। जब आप धूम्रपान करते हैं या तंबाकू चबाते हैं तो निकोटिन आपके रक्त में अवशोषित होकर मस्तिष्क में पहुँच जाता है। यह मस्तिष्क के उस हिस्से को सक्रिय कर देता है, जो आपको शान्ति और आनन्द की अनुभूति दिलाता है। कुछ देर बाद जब शरीर में निकोटिन का स्तर गिरता है, तो इस आनन्द का एहसास भी कम होने लगता है और आपका शरीर फिर से अगली सिगरेट या तंबाकू मांगने लगता है। इस तरह आपको धूम्रपान या तंबाकू चबाने की आदत पड़ जाती है।
निकोटैक्स कैसे काम करता है ?
निकोटैक्स का हर टुकड़ा आपको वही निकोटीन उपलब्ध कराता है जो आपको सिगरेट या तंबाकू चबाने से मिलता है। इसमें सिगरेट/तंबाकू की तुलना में काम निकोटिन होता है। ये धीरे-धीरे आपके शरीर को कम निकोटिन की आदत डलवाता है, इस तरह धीरे-धीरे सिगरेट/तंबाकू की आदत छोड़ने में आपकी मदद करता है।
निकोटैक्स का कब इस्तेमाल करें ?
धूम्रपान/तंबाकू चबाने और तंबाकू युक्त गुटका की आदत छोड़ते समय होने वाली निकोटिन की तलब सहित, विडड्रॉल सिम्पटम्स को कम करने के लिए इस्तेमाल करें।
निकोटैक्स की सही मात्रा क्या है ?
निकोटैक्स दो मात्राओं में उपलब्ध है – 2mg और 4 mg.
- 2 mg ऐसे लोगों के लिए सही है, जो दिन में 20 या इससे काम सिगरेट पीते हैं।
- 4 mg ऐसे लोगों के लिए सही है, जो दिन में 20 से ज्यादा सिगरेट पीते हैं।
निकोटैक्स की पैकिंग –
- निकोटैक्स 2mg 9 गम की स्ट्रिप और 25 गम के टिन के डिब्बे में आती है ।
- निकोटैक्स 4 mg भी 9 गम की स्ट्रिप और 25 गम के टिन के डिब्बे में आती है ।
- निकोटैक्स ट्रांसडर्मल पैच (खाल के ऊपर लगने वाला पैच जिससे निकोटिन शरीर के अंदर अपने आप चला जाता है) 7mg,14mg और 21mg के पैच आते हैं।
निकोटैक्स लेने का तरीका –
4 mg डॉक्टर की सलाहनुसार।
2 mg दिन में 8 से 12 गम। दिनभर में 24 गम से ज्यादा इस्तेमाल न करें।


निकोटैक्स के नुकसान –
निकोटैक्स गम अधिक मात्रा में लेने से सरदर्द, पेटदर्द, सुस्ती और दस्त हो सकते हैं।
निकोटैक्स कब नहीं लेना चाहिए ?
- जब आप ऐसी दवा ले रहे हों जिसमें थियोफ़ायलीन, टेकराइन, क्लोज़ापाइन या रोपीनिरोल हो या धूम्रपान को रोकने वाली नॉन-निकोटिन दवा।
- जब आपको पूर्व में गम या निकोटिन युक्त उत्पादों से किसी प्रकार की एलर्जी हुई हो।
- जब आपको ऐसी बीमारी हो जैसे अनियंत्रित उच्च ब्लड प्रेशर, लकवा, पेट में अल्सर, गुर्दों या लिवर की बीमारी, हृदय या रक्त संचार संबंधी समस्या, डायबिटीज़, गले में तीव्र खराश, मुँह में सूजन आदि।
- यदि आप गर्भवती हैं या शिशु को स्तनपान कराती हों।
निकोटैक्स का इस्तेमाल ना करें –
- यदि आप तंबाकू का इस्तेमाल न करते हों।
- यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से कम हो।
निकोटैक्स का टोल फ्री नंबर- 1800 1212 000
